{"_id":"6935e87c0f7eeeec140f081e","slug":"fir-against-workshop-in-charge-for-embezzlement-of-rs-11-lakh-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133298-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 11 लाख गबन के आरोप में वर्कशॉप इंचार्ज पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 11 लाख गबन के आरोप में वर्कशॉप इंचार्ज पर प्राथमिकी
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गांव स्थित सुविधा मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड के वर्कशॉप इंचार्ज पर 11 लाख से अधिक की रकम गबन करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वर्कशॉप प्रबंधक की तरफ से न्यायालय में दायर अपील पर कोर्ट के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है।
वर्कशॉप के प्रबंधक प्रयागराज के लूकरगंज निवासी अंकित राय ने अदालत को बताया कि गुलामीपुर गनपा निवासी सौरभ पांडेय पुत्र मनोज पांडेय को वर्कशॉप इंचार्ज के रूप में नियुक्त किया गया था। आरोप है कि नियुक्ति के छह महीने बाद उसने खाते की किताब में हेराफेरी कर 11.63 लाख रुपये का गबन किया और फरार हो गया। कई बार संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।
प्रबंधक ने कोर्ट को बताया कि सैनी थाना और एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। प्रकरण की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सैनी पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने वर्कशॉप इंचार्ज सौरभ पांडेय के खिलाफ गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।