फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR against a college manager

एक कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर

Sat, 05 Sep 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 05 Sep 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नकल माफियाओं के खिलाफ शिक्षा विभाग के अफसरों ने अब कार्रवाई करना तेजी से शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ही डीआईओएस ने जिले के दर्जन भर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बगैर मान्यता से चल रहे एक कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी जबकि बंद मिले छह कॉलेजों की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति कर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक की इस कार्रवाई से शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


बता दें कि कौशाम्बी जिला नकल मंडी के नाम से विख्यात है। जिले में दर्जनों ऐसे स्कूल और कॉलेज हैं जो सिर्फ परीक्षा के समय खुलते हैं। इसके बाद इनमें दाखिले तो लिए जाते हैं, लेकिन कक्षाएं एक भी दिन नहीं चलती हैं। ऐसे सभी विद्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव की निगाह टेढ़ी हो गई है। उन्होंने शुक्रवार को सिराथू क्षेत्र के अमिरतापुर गांव स्थित जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस विद्यालय को सिर्फ हाईस्कूल और इंटरमीडियट की मान्यता मिली है। एक से आठ तक बिना मान्यता के कक्षाओं का संचालन करने पर भड़के डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद वह चंद्रपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोरमा, हसन इंटर कॉलेज मुबारकपुर अजुहा, सूरज इंटर कॉलेज अजुहा और निंदूरा स्थित महामाया इंटर कॉलेज पहुंचे। यह सभी कॉलेज बंद मिले। इसके अलावा जगजीत सिंह माता यशोदा इंटर कॉलेज अजुहा में एक से आठ तक बगैर मान्यता के कक्षाएं चल रही थीं जबकि नवज्योति इंटर कॉलेज अजुहा में इंटरमीडिएट तक की मान्यता होने के बाद भी सिर्फ प्राइमरी स्तर की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। डीआईओएस ने इन सभी कॉलेजों की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed