{"_id":"5c55e19fbdec22121f03048b","slug":"filed-in-case-of-attempt-to-misbehave-and-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की कोशिश व पिटाई मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की कोशिश व पिटाई मामले में केस दर्ज
Sun, 03 Feb 2019 12:10 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 22 अक्तूबर 2018 को पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर पिटाई भी की थी। पीड़िता की मानें तो शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने दरिंदे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
वहीं दूसरी तरफ कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के गुरौली निवासी बाबूलाल पुत्र सुंदर ने बताया कि 14 अक्तूबर 2017 को रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की थी। शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित युवक ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शुक्रवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी राजाराम, शंकरलाल, केशनलाल, रामपूजन, शिवपूजन, लवकुश व सोसिया आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।