फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fight between vegetable seller and buyer, three injured

Kaushambi News: सब्जी विक्रेता व खरीदार के बीच मारपीट, तीन जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Fight between vegetable seller and buyer, three injured
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार में सोमवार रात सब्जी खरीदने के दौरान मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। दुकानदार ने 4600 रुपये छीनने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। शिकायत पर पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पेरई गांव निवासी प्रमेश पटेल तिल्हापुरमोड़ बाजार में सब्जी-फल की दुकान लगाते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे सरायअकिल कोतवाली के तरना गांव का एक युवक उसकी दुकान आया और आम खरीदने के बाद पैसे मांगने पर गाली-गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर प्रमेश ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

शोरगुल सुन दोनों तरफ से भीड़ जुट गई। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में क्रेता-विक्रेता व एक अन्य समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। दुकानदार का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावर उसके पास रहे 4600 रुपये भी छीन ले गए। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। हालांकि, अमर उजाला किसी तरह से वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष के जख्मी तीनों लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। दुकानदार ने 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed