फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fierce fire in furniture shop, patients suffocated in neighboring nursing home

Kaushambi News: फर्नीचर की दुकान भीषण आग, पड़ोस के नर्सिंग होम में मरीजों का घुटने लगा दम

Wed, 21 Jun 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 21 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in furniture shop, patients suffocated in neighboring nursing home
जिला अस्पताल से चंद कदम की दूर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में मंगलवार रात 11 बजे संदिग्ध हालात में आग लग गई। दुकान के अंदर रखे सीएनजी व एलपीजी के सिलिंडर धड़ाधड़ दगने लगे। दुकान के ठीक बगल आकांक्षा अस्पताल में भर्ती मरीजों का परिसर में धुआं भरने से दम घुटने लगा। उन्हें सात एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। देर रात तक आग की घटना पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन


मंझनपुर चौराहे के पास मो. हसीब के फर्नीचर हाउस में लगी आग की सूचना पर डीएम सुजीत कुमार और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस-प्रशासन के तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। पश्चिमशरीरा, सैनी व मंझनपुर से फायर ब्रिगेड बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान कई पुलिस कर्मी भी आग की चपेट में आकर झुलसे हैं।
विज्ञापन

आकांक्षा अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर होने के कारण विस्फोट का भी खतरा था। साथ ही फर्नीचर हाउस में भी घरेलू गैस के कई सिलिंडर वेल्डिंग आदि के लिए रखे हुए थे। देर रात तक अफसरों की मौजूदगी में आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठप हो गया मंझनपुर-ओसा मार्ग
फर्नीचर हाउस में लगी आग के कारण मंझनपुर-ओसा मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया गया। सिलिंडर के विस्फोट से लोग दहल रहे थे। आग की चपेट में आकर तीन बाइक व दो कारें भी जल गईं हैं। फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने की तमाम कोशिशों के बाद धुएं पर नियंत्रण नहीं कर सके।
बजा हूटर, खाली कराए गए बेड
डीएम सुजीत कुमार के निर्देश पर जिला अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं को तत्काल प्रभाव से संचालित कराया गया। इमरजेंसी हूटर बजाकर कमरों में सो रहे चिकित्सक व स्टॉफ नर्सों को ओपीडी में बुलाया गया। 17 से ज्यादा मरीज धुएं की चपेट में आकर दम घुटने की समस्या से ग्रसित हुए थे। आनन-फानन उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया।
खाली हो रहे थे टैंक, नगर पालिका ने चलाई मोटर
आग की विभीषिका को देखते हुए फायर ब्रिगेड के सारे इंतजाम फेल नजर आए। जितनी भी गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गईं थीं। उनका टैंक चंद मिनट में ही खाली हो जा रहा था। नतीजतन नगर पालिका का पंप हाउस चलवाकर गाड़ियों में पानी भरवाने की व्यवस्था कराई गई। जैसे ही गाड़ियों में पानी खत्म होता था वह तत्काल नगर पालिका के दफ्तर टैंक फुल कराने पहुंचती थी।


डीएम सुजीत कुमार के मुताबिक आग की घटना में जनहानि की सूचना नहीं है। फर्नीचर हाउस के बगल में एक अस्पताल था, वहां भर्ती मरीजों को सुरक्षित जिला अस्पताल भेजवाया गया है। पीड़ित परिवारों को जो भी संभव मदद होगी वह उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed