Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fierce collision between truck and dumper, drivers of both vehicles injured, traffic jam continues

Kaushambi News: ट्रक-डंपर में भीषण भिड़त, दोनों वाहनों के चालक जख्मी, लगा रहा जाम

Sun, 12 May 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 12 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Fierce collision between truck and dumper, drivers of both vehicles injured, traffic jam continues
टेवां। सदर कोतवाली के कोटिया का पुरवा गांव के पास शनिवार सुबह बालू लदे डंपर और सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर हो गई। राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों पर सवार गंभीर रूप से जख्मी चालकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे की वजह से घटना स्थल पर भरवारी-महेवाघाट मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर वाहनों के मलबे को सड़क किनारे हटवाकर जाम समाप्त कराया। इसकी वजह से कई स्कूली वाहन और यात्री बस में सवार लोग करीब एक घंटे तक गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

महेवाघाट की तरफ से बालू लदा ट्रक ओसा की तरफ आ रहा था। कोटिया के पूरा के पास सामने से आ रहे डंपर से ट्रक में टक्कर हो गई। घटना की जानकारी के बाद पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक दानिश व डंपर चालक धनराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के कारण सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया था। जाम में कई यात्री गाड़ी और स्कूल के वाहन फंसे रहे। गर्मी के कारण इन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

----------
वाहन की टक्कर से युवक गंभीर
मंझनपुर। कड़ाधाम निवासी शुभम (22) शुक्रवार को किसी काम से देवीगंज बाजार पैदल गया था। शाम को वापस लौटते वक्त दारानगर के पास किसी वाहन ने शुभम को टक्कर मार दी। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी समेत भाग निकला। हादसा देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल शुभम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed