Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fever outbreak increases, hospitals crowded

Kaushambi News: बुखार का प्रकोप बढ़ा, अस्पतालों में उमड़ी भीड़

Fri, 17 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 17 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak increases, hospitals crowded
इन दिनों बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बदलते मौसम और मच्छरों के प्रकोप के चलते अस्पताल में काफी भीड़ जमा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाला हर तीसरा मरीज बुखार से पीड़ित है। रोजाना करीब 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं जिनमें से 70 से अधिक मरीज इन्हीं बुखार से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मुख्य अस्पताल के फिजिशियन विभाग की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। बुखार से परेशान लोग डॉक्टरों की पर्ची हाथ में लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मंझनपुर की रीना देवी ने बताया कि दो दिन से तेज बुखार है, शरीर में दर्द के साथ ठंड लग रही है। घर में दो और लोग बीमार हैं। डॉक्टर ने वायरल बताया है और दवा के साथ आराम करने को कहा है।
विज्ञापन

वहीं, अंकुर कुमार ने कहा कि बुखार उतरता ही नहीं। शाम होते ही फिर बढ़ जाता है। पहले सोचा मौसम का असर है पर अब हालत खराब हो रही थी, इसलिए अस्पताल आना पड़ा। इसी तरह करारी के सुभाष ने कहा कि गांव में काफी लोग बीमार हैं। कई जगह झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे हैं लेकिन सही जांच न होने से हालत बिगड़ जाती है। यहां डॉक्टरों ने खून की जांच कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनारायण ने बताया कि मुझे चार दिन से बुखार था। प्लेटलेट्स की जांच कराई तो थोड़ी कमी निकली। डॉक्टर ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं, बस सावधानी रखनी है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है, इसलिए समय पर जांच, दवा और साफ-सफाई बेहद जरूरी है।
चिकित्सकों ने बताया कि अधिकतर मरीजों में बुखार तीन से पांच दिन तक रहता है और यदि सही समय पर दवा और आराम न मिले तो हालत बिगड़ सकती है।
पैथोलॉजी में लगी भीड़
मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बुखार, वायरल और डेंगू जांच कराने के लिए लोग सुबह से लाइन में लग रहे हैं। लैब में रोजाना 150 से अधिक सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं जिनमें ज्यादातर बुखार और प्लेटलेट्स जांच वाले होते हैं। जांच करने वाले टेक्नीशियनों का कहना है कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन जांच व्यवस्था सुचारू रखी गई है ताकि सभी को समय पर रिपोर्ट मिल सके। संवाद
अस्पताल में 13 बुखार और दो डेंगू के मरीज भर्ती
मेडिकल कॉलेज के मुख्य अस्पताल के जनरल वार्ड में 13 बुखार से पीड़ित और डेंगू वार्ड में दो मरीज भर्ती हैं। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, गले में खराश और थकान जैसे लक्षण हैं। अभी तक किसी मरीज में डेंगू का गंभीर रूप सामने नहीं आया है, लेकिन मौसम की नमी और मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। डॉक्टरों ने लोगों से घर-आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव की अपील की है।
लक्षण:
--- बुखार, सिर दर्द, गले में खराश, शरीर में दर्द, कमजोरी, भूख कम लगना, और कभी-कभी उल्टी या आंखों में दर्द जैसी शिकायतें आम हैं।
सावधानियां
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एके सिंह ने सलाह दी है कि बुखार होने पर स्वयं दवा न लें, बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, हल्का भोजन करें और आराम करें। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें तथा मच्छरदानी का प्रयोग करें। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यदि बुखार तीन दिन से अधिक बना रहे या प्लेटलेट्स कम होने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल पहुंचें।

- अस्पताल में बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी की जांच व इलाज की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके तीमारदारों को सावधानी बरतने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. विश्व प्रकाश, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed