फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fed up with the illness of the woman suicide

बीमारी से आजिज महिला ने की खुदकुशी

Sun, 14 Jun 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sun, 14 Jun 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के नासिरपुर फरीदगंज गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। चर्चा है कि बीमारी से आजिज आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के नासिरपुर फरीदगंज गांव की रहने वाली सुषमा (35) पत्नी लल्लू लाल पिछले करीब चार साल से बीमार  थी। परिवार के लोगों ने उसका हर संभव उपचार कराया। मगर कोई खास आराम नहीं हुआ। परिवार के लोगों की मानें तो बीमारी को लेकर सुषमा बीच परेशान रहने लगी थी। शनिवार की सुबह सोकर उठने के बाद से ही वह अनमन थी। सात बजे के लगभग अपने कमरे में जाकर उसने चुल्ले से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। काफी देर तक महिला के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो फंदे से उसका शव लटकता दिखाई पड़ा। इससे घर के लोगों की चीख निकल पड़ी। रोने की आवाज सुन मौके पर गांव के लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। महिला की मौत से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। सैनी एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। पंचनामा कर लाश परिजनों के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed