फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fearing child theft the headmistress locked the children in the class and went to the market

Kaushambi : बच्चा चोरी के डर से प्रधानाध्यापिका बच्चों को क्लास में बंद कर चली गईं बाजार, जांच के आदेश

Mon, 12 Sep 2022 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 10:55 PM IST
सार

घटना की जानकारी पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी ने सभी अध्यापकों व अभिभावकों का लिखित बयान लिया। विद्यालय में कुल 162 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। यहां प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह के अलावा सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह, सोनम केसरवानी, आराधना शुक्ला, रंजना मिश्रा और बबिता दीपांकर की तैनाती है।

विज्ञापन
Fearing child theft the headmistress locked the children in the class and went to the market
Kaushambi : कक्षा में बंद बच्चों की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मूरतगंज विकास खंड के चरवा द्वितीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि शनिवार को प्रधानाध्यापिका ने कक्षा पांच में पढ़ने वाले बच्चों को क्लास रूम के अंदर कर बाहर से ताला लगा लिया था। इस पर प्रधानाध्यापिका का कहना था कि बच्चा चोरी की अफवाह के चलते उन्होंने ताला नहीं बल्कि बाहर से कुंडी लगाई थी। 

विज्ञापन



घटना की जानकारी पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी ने सभी अध्यापकों व अभिभावकों का लिखित बयान लिया। विद्यालय में कुल 162 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। यहां प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह के अलावा सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह, सोनम केसरवानी, आराधना शुक्ला, रंजना मिश्रा और बबिता दीपांकर की तैनाती है। इनके अलावा गांव की ममता मिश्रा व आराधना त्रिपाठी शिक्षामित्र हैं। 
विज्ञापन



शनिवार को प्रतिभा मिश्रा बाजार से कुछ स्टेशनरी का सामान लेने जा रही थीं। उन्होंने कक्षा पांचवीं के कुछ बच्चों को साथ चलने के लिए कहा। जिसका शिक्षामित्र व अन्य स्टॉफ ने विरोध किया। इसे लेकर स्कूल में प्रतिभा के साथ काफी बहस हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका के मुताबिक इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह फैली है। पांचवीं के बच्चों को उन्हें पढ़ाना था। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए उन्होंने बच्चों को क्लास रूम में करके बाहर से कुंडी लगा दी। बाद में किसी ने कमरे में बाहर से ताला बंद करके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 


सोमवार को स्कूल खुला तो तमाम अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। अभिभावकों का आरोप था कि प्रतिभा सिंह ने बच्चों को बंधक बनाया। जिससे गर्मी से बच्चे बेहाल हो उठे। हंगामे की जानकारी होने पर बीएसए प्रकाश सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा को मौके पर जांच के लिए भेजा। उन्होंने बयान लेने के बाद अभिभावकों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

गर्भ से हैं प्रधानाध्यापिका और पैर में लगी है चोट
प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह का कहना है वह गर्भ से हैं और पैर में चोट भी लगी है। बाजार से स्टेशनरी का सामान खरीदना था, इसी वजह से वह पांचवीं क्लास के कुछ बच्चों को साथ ले जाना चाह रही थीं, लेकिन स्कूल के अन्य स्टॉफ के विरोध के चलते उन्हें अकेले जाना पड़ा। बच्चे बाहर न खेलें और सुरक्षित रहें, इसलिए क्लास वर्क देकर उन्हें कमरे के अंदर बैठाया गया था।


काफी दिनों से चल रही तनातनी
प्रधानाध्यापिका का कहना है वह प्रयागराज के बेनीगंज की रहने वाली हैं। स्कूल का स्टॉफ उनकी खिलाफत करता है। शिक्षामित्र स्थानीय होने के कारण बेवजह का दबाव बनाया करती हैं। इसकी शिकायत उन्होंने अप्रैल में बेसिक शिक्षाधिकारी से की थी। बीएसए के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिनों तक मामला शांत रहा, लेकिन अब फिर साजिश की जा रही है।


प्रकरण संज्ञान में है। मामले की जानकारी होते ही खंड शिक्षाधिकारी को जांच के लिए विद्यालय भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -प्रकाश सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed