{"_id":"5bbba962867a5528432ba705","slug":"fault-in-incoming-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपस्थली के लोगों के सब्र का इम्तहान ले रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपस्थली के लोगों के सब्र का इम्तहान ले रहा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : Bureau
बारा। शारदीय नवरात्र पर व्रत रहने वाले बौद्ध स्थल के लोगों को बिजली की वजह से काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ेगा। इनकमिंग मशीन खराब होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या है। ग्रामीणों का कहना है कि अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
गोपसहसा विद्युत उपकेंद्र के कोशम, जल निगम व महिला फीडर से आपूर्ति दी जाती है। इनकमिंग मशीन खराब होने की वजह से किसी तरह एक फीडर से ही गांवों को बिजली सप्लाई दी जा रही है। यह उपकेंद्र टेवां बिजली घर से सीधे जुड़ा है। बताया जाता है कि रास्ते में लगे इंसुलेटर और डिश भी खराब है। लोड ज्यादा होने की वजह से टेवां से ही लाइन ब्रेक हो जाती है। इससे दुर्गा पूजा पंडाल व दशहरा मेला फीका होने की भी आशंका जताई जा रही है। बिजली नहीं मिलने की वजह से नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालु को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र के बुधराम यादव, आलोक मिश्र, शिवपूजन, रामहित, रमेश गौतम आदि का कहना है यहां पर तैनात संविदा कर्मी मनमानी पर उतारू हैं। बिना सुविधा शुल्क से एक भी काम नहीं होता। चेतावनी दी गई है दुर्गा पूजा तक व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो इलाके के लोगों को मजबूरी में धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र त्रिपाठी का कहना है बिजली विभाग के अफसर सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश कर रहे हैं। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली विभाग की अनदेखी की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।