{"_id":"667dfb3ae1382f12360396bb","slug":"fathers-allegation-murdered-his-son-and-made-his-body-disappear-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113304-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का आरोप: बेटे की हत्या कर शव गायब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का आरोप: बेटे की हत्या कर शव गायब किया
Fri, 28 Jun 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
बेटे के गायब होने पर लाहुरपार गांव में गमजदा परिजन। संवाद
पूरामुफ्ती कोतवाली के लाहुर पार मजरा बम्हरौली गांव निवासी दारासिंह ने अपने बेटे घनश्याम की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पूरामुफ्ती थाने जाकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
लाहुरपार निवासी दारासिंह के मुताबिक उनका 28 वर्षीय बेटा घनश्याम प्रयागराज के नवाबगंज में मधेशा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। बताया कि हफ्ते भर पहले उनके घर एक युवक ने आकर घनश्याम पर पेट्रोल पंप का 77 हजार 108 रुपये चोरी कर भागने का आरोप लगाया। आरोपी ने बेटे से गाली गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। इसके बाद घनश्याम लापता हो गया।
खोजबीन के बाद भी घनश्याम का पता नहीं चल रहा है,उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ चल रहा है। पीड़ित पिता ने बुधवार को थाने जाकर चोरी का आरोप लगाने वाले के खिलाफ बेटे की हत्या कर शव गायब करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि युवक पर पेट्रोल पंप से पैसा चोरी कर भागने का आरोप है। नवाबगंज कोतवाली पुलिस युवक की तलाश कर रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
घनश्याम भागा नहीं, मारा गया, मोबाइल पर आया मैसेज
-- पिता दारासिंह के मुताबिक 20 जून को घर आए युवक बेटे घनश्याम पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए धमकी धी थी। इसके बाद 21 जून को मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से मैसेज आए कि घनश्याम भागा नहीं, मारा गया। मालिक की दुश्मनी की वजह से, कल उसकी लाश मिल जाएगी। उसका फोन नहीं लगेगा अब, लेकिन मेरा पता नहीं कर पाएगा। इसके मालिक से बोल देना कि उसकी मौत थी। जो कहा वो किया नहीं, इसलिए कल उसकी मौत हो गई।