{"_id":"625ec3e7e6c5b266d70a918c","slug":"father-used-to-rape-minor-daughter-by-imprisoning-her-in-the-house-arrested-kaushambi-news-ald3312252118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी को घर में कैद कर दुष्कर्म करता था पिता, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटी को घर में कैद कर दुष्कर्म करता था पिता, गिरफ्तार
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के एक गांव में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है। पिता पर आरोप है कि वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। किशोरी को घर से बाहर निकलने की आजादी नहीं थी। किसी तरह ननिहाल पहुंची किशोरी ने आपबीती बताई तो घरवालों के होश उड़ गए। मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पिता वहशी है। वह उसकी नाबालिग छोटी बहन के साथ दरिंदगी करता है। बहन को घर से बाहर भी निकलने नहीं दिया जाता था। पिछले दिनों जब किशोरी ननिहाल गई तो वहां उसने घटना के बारे में जानकारी दी।
इस पर ननिहाल वालों ने उसे अपने पिता की हैवानियत के बारे में बताया। इसके बाद पीड़ित भाई ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत एसपी हेमराज मीणा का कहना है किशोरी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का कलमबंद बयान कराया जाएगा। इसके अलावा उसका मेडिकल परीक्षण भी होगा। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से विधिक कार्रवाई की जाएगी।