फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father anger not able to hear Kakhara, tied innocent son with a rope and hanged

कौशांबी : ककहरा न सुना पाने पर पिता का चढ़ा पारा, मासूम बेटे को रस्सी से बांध कर छत के चुल्ले से लटकाया

Sat, 08 Apr 2023 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 08:34 PM IST
सार

अच्छी शिक्षा देने के चक्कर में एक पिता ने अपने सात वर्षीय बेटे को ऐसी सजा दी कि जिसने देखा उसकी रूह कांप गई। ककहरा नहीं सुना पाने से नाराज पिता ने बेटे को पीटने के बाद दोनों हाथ बांध कर उसे रस्सी के सहारे छत के चुल्ले से लटका दिया।

विज्ञापन
Father anger not able to hear Kakhara, tied innocent son with a rope and hanged
Kaushambi : बच्चे को चुल्ले से लटकाने का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अच्छी शिक्षा देने के चक्कर में एक पिता ने अपने सात वर्षीय बेटे को ऐसी सजा दी कि जिसने देखा उसकी रूह कांप गई। ककहरा नहीं सुना पाने से नाराज पिता ने बेटे को पीटने के बाद दोनों हाथ बांध कर उसे रस्सी के सहारे छत के चुल्ले से लटका दिया। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसे संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया। लेकिन, तहरीर नहीं मिलने पर आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के देवखरपुर गांव निवासी अजहर मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। घर में उसकी पत्नी एलिया अपने सात वर्षीय बेटे व दिव्यांग बेटी के साथ रहती है। अजहर ने बताया कि उसका जीवन तो मजदूरी करते खप गया, लेकिन वह बेटे को अपने जैसा नहीं बनाना चाहता है। बेटे का पढ़ाई में तनिक भी मन नहीं लगता है। बेटे को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए उसने उसे मंझनपुर के एक निजी स्कूल में दाखिला दिलाया। वह पहली कक्षा का छात्र है।

विज्ञापन

शनिवार को अजहर काम पर नहीं गया। दोपहर में वह बेटे को पढ़ाने बैठा और ककरहा पूछा। इस पर वह ककहरा नहीं सुना सका। इसे लेकर अजहर का पारा चढ़ गया। उसके मुताबिक बेटे के मन में डर पैदा करने के लिए उसने उसके दोनों हाथ रस्सी से बांध कर छत के चुल्ले से लटका दिया, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed