फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father and son beaten in the house

पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीटा

Tue, 06 Aug 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten in the house
पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के अरका फतेहपुर गांव की घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के अरका फतेहपुर गांव में शनिवार शाम रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीटा। गृहस्थी का सामान तोड़ने के साथ लूटपाट भी की। पीड़ित ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है।

अरका फतेहपुर निवासी धर्मपाल पुत्र स्व. जगदेव ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो शनिवार शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जाने पर घर में घुसकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे फूलचंद्र को भी पीटा। हजारों रुपये का घरेलू सामान तोड़ डाला। करीब दस हजार का सामान लूट ले गए। चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए करारी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed