फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father and son accused of murdering a farmer arrested

Kaushambi News: किसान की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 28 Feb 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Father and son accused of murdering a farmer arrested
किसान की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

- पिपरी कोतवाली के पिपरहाई गांव में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के पिपरहाई गांव में चार दिन पहले किसान की हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कोर्ट में भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि पिपरहाई गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह (40) किसान थे। गांव की भूमि को लेकर उनका विवाद प्रमोद पांडेय से चल रहा था। 25 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे उसी जमीन पर विपक्षी निर्माण करा रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंचे शत्रुघ्न ने विरोध किया था। आरोप है कि प्रमोद पांडेय और उसके बेटे प्रदीप पांडेय ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को लेकर परिजनों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। बुधवार को सेंवढ़ा तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed