फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father along with step mother strangled his daughter to death, police registered a case

कौशाम्बी : सौतेली मां के साथ मिलकर बाप ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 05 Jan 2024 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 05:08 PM IST
सार

संदीपन घाट थाना के गौसपुर गांव के विधाता पुत्र लल्ली ने बताया कि उसने अपनी बेटी अनेखा की शादी 20 साल पूर्व करारी कोतवाली के एडहरा गांव के नकुल पुत्र भुल्ली के साथ किया था। दोनो से दो बेटे व एक बेटी पैदा हुई।

विज्ञापन
Father along with step mother strangled his daughter to death, police registered a case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली के एडहरा गांव में करीब तीन माह पूर्व पिता व सौतेली मां ने अपनी ही सोलह साल की बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया। घटना की शिकायत किशोरी के नाना ने पुलिस से की। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज नहीं किया।बुधवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


संदीपन घाट थाना के गौसपुर गांव के विधाता पुत्र लल्ली ने बताया कि उसने अपनी बेटी अनेखा की शादी 20 साल पूर्व करारी कोतवाली के एडहरा गांव के नकुल पुत्र भुल्ली के साथ किया था। दोनो से दो बेटे व एक बेटी पैदा हुई। आठ वर्ष पूर्व अनेखा की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। अनेखा की मौत के बाद उसके बच्चे ननिहाल में रहने लगे। ही उसके दोनो बेटे ननिहाल में रहते थे।
विज्ञापन


इस दौरान नकुल ने दूसरी शादी आशा देवी से कर लिया। आशा से भी दो बेटे हुए। करीब छह महीने पूर्व नकुल अपनी पहली पत्नी अनेखा के मायके गौसपुर गया।  बेटे नीरज (18), अनामिका (16) व सूरज (11) को अपने साथ घर ले आया। आरोप है कि इसके बाद सौतेली मां आशा देवी बच्चों को प्रताड़ित करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अक्तूबर 2023 को नकुल पत्नी आशा के साथ मिलकर बेटी अनामिका का गला दबाकर मार डाला। इसके बाद उसे फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने घटना के बाद हत्या का केस दर्ज नहीं किया। विधाता ने कोर्ट की शरण ली। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर नकुल व आशा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed