फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fatal attack on a young man came in-laws

ससुराल आए युवक पर कातिलाना हमला

Thu, 21 May 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 21 May 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
अजुहा (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा में मंगलवार की पारिवारिक विवाद में पड़ोसी ने ससुराल आए युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। छर्रे धंसने से युवक लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुनते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फायरिंग कर भाग रहे आरोपी युवक को दबोचने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। घायल को नजदीकी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के वार्ड नंबर तीन अजुहा निवासी बाबूलाल की बेटी की मंगलवार को बारात आई थी। घर पर नात रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा था। बाबूलाल ने बताया कि उसके भाई जियालाल का दामाद संतलाल निवासी कृपालपुर फतेहपुर भी आया था। रात करीब आठ बजे संतलाल घर के सामने बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी अपने एक साथी को बुलाकर संतलाल की ओर तमंचा तानते हुए फायर झाेंक दिया। शरीर में छर्रे धंसने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


 इस दौरान मौजूद लोगों ने फायर कर भाग रहे हमलावर को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसके साथी को हिरासत में लेकर घायल को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। बताया जा रहा है दोनों परिवारों के बीच कई साल से खान-पान नहीं है। इसी रंजिश में दहशत फैलाने को वारदात अंजाम दी गई है। एसओ ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed