फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers upset over undeclared power cuts, irrigation and rising inflation

अघोषित विद्युत कटौती, सिंचाई व बढ़ती महंगाई पर बिफरे किसान

Sat, 24 Jul 2021 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset over undeclared power cuts, irrigation and rising inflation
Farmers upset over undeclared power cuts, irrigation and rising inflation - फोटो : KAUSHAMBI
विद्युत कटौती और नहरों में पानी नहीं आने समेत महंगाई की मार से परेशान आम आदमी की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को किसानों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। साथ ही सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

समर्थ किसान पार्टी के मुखिया एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में किसानों ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत परिसर में बैठक की। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश सरकार की किसान एवं जनविरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

नहरों में पानी नहीं आ रहा, बिजली आपूर्ति में भारी कटौती जारी है। लगातार महंगाई बढ़ रही है। जनविरोधी कार्य को उजागर करने वाले मीडिया घरानों में छापे डाले जा रहे हैं। इसके खिलाफ संघर्ष करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मीडिया कर्मियों के घर और दफ्तरों में केंद्र सरकार के इशारे पर डाले गए छापे की कड़ी निंदा की। इसके बाद किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।

सभी नहरों में टेल तक पानी छोड़े जाने, विद्युत कटौती को बंद कर लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने, डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि वापस लेने, वाहन चालकों द्वारा यात्रियों से की जा रही मनमानी वसूली पर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी, ताम्रध्वज जायसवाल, अशोक विश्वकर्मा, बंसल यादव, कमलेश कुशवाहा, अखिलेश पटेल, नमन पांडेय, सुरजीत वर्मा, राम गोपाल, अभय केसरवानी, अशर्फी लाल मौर्य, सोहन पाल, अली रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed