फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers upset due to non-distribution of nutrition

Kaushambi News: पोषाहार का वितरण नहीं होने पर बिफरे किसान

Wed, 28 Dec 2022 07:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-distribution of nutrition
कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : KAUSHAMBI
बारा। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार न बंटने से नाराज किसानों ने मंगलवार को कौशाम्बी ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इसी के साथ दूसरी समस्याएं भी उठाईं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की बैठक ब्लॉक परिसर में हुई। इसमें किसान नेताओं ने कई मुद्दे उठाए। किसानों ने कहा कि गोपसहसा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कई महीनों से पोषाहार का वितरण नहीं कर रही हैं। कई बार इसकी शिकायत भी हुई, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। ब्लॉक अध्यक्ष भान सिंह ने किसानों की समस्या उठाई। कहा कि बिजली बिल बकाया होने के कारण नलकूपों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यह फसलों की सिंचाई का वक्त है। ऐसे में कनेक्शन कटने से किसानों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा गरीबों को शौचालय, आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन योजना से वंचित पात्रों को लाभान्वित कराने की मांग की। किसानों ने अपनी इन्हीं मांगों को लेकर बीडीओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। कहा कि समस्याएं दूर न हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक के युवा अध्यक्ष नमो मिश्रा, उपाध्यक्ष राम छाया मौर्य, कल्लू, बच्चा लाल, छोटे लाल, मान सिंह, निशा देवी, श्यामलाल, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed