फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers submitted a memorandum in protest against the arrest

Kaushambi News: गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers submitted a memorandum in protest against the arrest
न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके विरोध शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों पर की जा रही कार्रवाई को बंद करने और मांगों को पूरा करने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने प्रदर्शन से पहले जिला पंचायत परिसर में बैठक की। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है। यह अच्छे लोकतंत्र की निशानी नहीं है। किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार किसानों को ही चौपट करने में लगी है। इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

केंद्र व पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि किसान शांति पूर्ण तरीके से मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बाद नारेबाजी करते हुए भाकियू पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रबुद्ध सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed