फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers shouted in Collectorate, BKU gave memorandum

Kaushambi News: कलक्ट्रेट में किसानों ने भरी हुंकार, भाकियू ने दिया ज्ञापन

Thu, 18 Jan 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers shouted in Collectorate, BKU gave memorandum
डायट मैदान में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू। संवाद
भारतीय किसान यूनियन की बैठक बुधवार को जिला पंचायत परिसर में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए भविष्य के लिए रणनीति तय की गई। इसके बाद किसान प्रदर्शन करते हुए किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां भाकियू के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने कहा कि किसान समस्याओं के बारे में कई-कई बार अधिकारियों के पास जाकर बता चुके हैं। फिर भी किसानों की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। किसान बिजली-पानी, पेंशन, राशनकार्ड आदि के लिए परेशान हो रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यही हाल रहा तो संगठन मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदर्शन करेगा। भाकियू अपने नेतृत्व में शिविर लगवाकर समस्याओं के निदान कराएगा।
भाकियू नेताओं ने कहा कि प्रदेश में चीनी मिल किसान संचालक गन्ना नहीं ले रहे हैं। बेसहारा मवेशी से परेशान किसान रात-दिन फसल की रखवाली में लगे हैं। किसानों की इन्हीं समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अनिल मौर्या को सौंपा गया। इस मौके पर बृजेश सिंह, देवराज तिवारी, धर्मराज, सूर्यभान यादव, गनेश प्रसाद, रामसुमेर, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed