फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers outraged over FIR filed against protest against garbage dumping in the pond.

Kaushambi News: तालाब में कूड़ा डंपिंग के विरोध पर एफआईआर से किसानों में आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers outraged over FIR filed against protest against garbage dumping in the pond.
चरवा में कूड़ा डालने को लेकर बवाल में दर्ज मामले के विरोध में प्रदर्शन करते किसान संगठन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
नगर पंचायत चरवा के वार्ड नंबर नौ में तालाब में कूड़ा डंप किए जाने के विरोध में ईओ की ओर से स्थानीय लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके खिलाफ अब भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तालाब किनारे धरना-प्रदर्शन किया। मामले की जांच जिलाधिकारी से कराने, अधिशासी अधिकारी को हटाने और किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि चरवा नगर पंचायत के कर्मचारी विभिन्न वार्डों से एकत्र कूड़ा एमआरएफ सेंटर में डालने के बजाय तालाब में फेंक रहे हैं। इससे बीमारी फैल रही है। आसपास के 24 लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तालाब में कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर सफाई कर्मियों ने मोहल्ले के लोगों के साथ गालीगलौज और मारपीट की। ईओ ने स्थानीय लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कराई। इसके बाद रात करीब 12 बजे पुलिस ने तीन किसानों को घर से गिरफ्तार किया। सुबह उनका चालान न्यायालय भेजा गया। यह पूरी कार्रवाई किसानों और स्थानीय लोगों को परेशान करने के लिए की जा रही है। ताकि कोई आवाज न उठा सके। वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed