फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers did not agree to persuade officers, they went on strike

अफसरों के मनाने पर नहीं माने किसान, धरने पर डटे

Wed, 04 Nov 2020 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not agree to persuade officers, they went on strike
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। मंगलवार को धरने पर बैठे लोगों के साथ अफसरों ने कई चक्र की वार्ता की कर आंदोलन समाप्त करने को कहा, लेकिन, मांग पूरी होने तक किसानों ने आंदोलन समाप्त करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी, बिजली की बढ़ी हुई कीमतें घटाने की मांग समेत भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सोमवार से मुख्यालय के डायट मैदान में बेमियादी धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग सरकार नहीं मान लेती तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष नूरूल इस्लाम का कहना है कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए सरकार से काफी समय से मांग की जा रही है। लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं कीी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक कि किसानों की स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने में भी अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। इस मौके पर सनी शुक्ला, चंदू तिवारी, सुशील सिंह, रणवीर सिंह, सुनीता देवी, ननकू लाल वर्मा, नमो मिश्रा, देवराज तिवारी, नूरजहां मोहम्मद अहमद, मोतीलाल, रमा देवी कुशवाहा, अलोपी, सूरजपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed