{"_id":"6568e611505d6c3ef2040b24","slug":"farmers-demonstrated-against-the-action-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-5733-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कार्रवाई के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कार्रवाई के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
Fri, 01 Dec 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पराली जलाने को लेकर की जा रही कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान संघ (भाकिसं)ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही कलक्ट्रेट में सीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष बब्बू सिंह की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ की जा रही दंडात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की गई। किसानों के मल्चर, सुपर सीडर, एमबी प्लाऊ आदि मशीन मुहैया कराने, न्यूनतम मूल्य निर्धारित कर पराली खरीदने,किसानों को भी आक्सीजन उत्पादन के लिए प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस मौके पर भगवान दास, राम प्रताप तिवारी, वीरेंद्र सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।