फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers create ruckus for fertilizer in the cooperative society

Kaushambi News: साधन सहकारी समिति में खाद के लिए किसानों का हंगामा

Thu, 24 Jul 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 24 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus for fertilizer in the cooperative society
साधन सहकारी समिति में खाद वितरित करते सचिव व मौजूद किसान। संवाद
साधन सहकारी समिति पश्चिमशरीरा में बुधवार को खाद लेने के लिए किसानों का भीड़ जुटी। भीड़ देखकर समिति के संचालकों के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह वह हिम्मत कर करीब 400 बोरी खाद एक-एक बोरी कर किसी तरह बांटी गई। इसके बाद किसानों ने और खाद की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने के लिए सचिव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किसानों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सचिव समिति गोदाम बंद कर चले गए।
विज्ञापन

किसान इन दिनों खाद की मांग कर रहे हैं। तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है। डीएपी व यूरिया के लिए परेशान किसान समितियों के सामने सुबह से ही डट जा रहे हैं। साधन सहकारी समिति पश्चिमशरीरा में बीते करीब 10 दिनों से खाद नहीं थी। बुधवार को खाद आने की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के किसानों को हुई वह समिति के बाहर एकत्र हो गए। किसानों ने खाद के लिए अपना-अपना आधार जमा कर दिया।
विज्ञापन

समिति में करीब 400 से अधिक किसानों ने आधार जमा किए तो खाद का वितरण शुरू को गया। देखते-देखते ही एक घंटे के अंदर 400 बोरी खाद समिति के सचिव ने किसानों के बीच बांट दी। इसके बाद शेष बचे आधार कार्ड को वह वापस करने लगे तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि वह सुबह से समिति के सामने खड़े हैं। उनका पूरा दिन बेकार चला गया। इसके बाद भी खाद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के हंगामे को देखते हुए समिति के सचिव ने इसकी जानकारी पश्चिमशरीरा पुलिस को दी। थोड़ी देर में सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसानों ने समझाया तो वह मान गए। बाद में सचिव समिति बंद कर चले गए।

-----
--- समिति को 400 बोरी खाद मिली थी। जिसे किसानों के बीच बांट दिया गया। खाद की डिमांड की गई है। एक-दो दिन में खाद आते ही अन्य किसानों को वितरित की जाएगी। - मनभूषण सिंह, सचिव पश्चिमशरीरा सहकारी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed