फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   farmer who was sleeping in the field was brutally murdered by tying him to a tree

Kaushambi : खेत में सोए किसान की पेड़ से बांधकर बेरहमी से हत्या, घर पहुंचे बदमाशों ने लूटपाट भी की

Sat, 18 Feb 2023 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 07:43 PM IST
सार

कौशाम्बी कोतवाली के बरमबारी गांव में शुक्रवार रात खेत की रखवाली करने गए किसान को बदमाशों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश के घर पहुंचे और लूटपाट की।

विज्ञापन
farmer who was sleeping in the field was brutally murdered by tying him to a tree
Kaushambi :शिव कुमार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी कोतवाली के बरमबारी गांव में शुक्रवार रात खेत की रखवाली करने गए किसान को बदमाशों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश के घर पहुंचे और लूटपाट की। बदमाशों ने घर में रही एक किशोरी के साथ छेड़खानी भी की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बरमबारी गांव निवासी शिव कुमार (40) किसानी करते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए खेत में बने मचान पर थे। इस दौरान चार बदमाश पहुंचे और शिव कुमार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने शिव कुमार को पेड़ से बांधने के बाद उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। हमले में लहूलुहान किसान को मरा हुआ जानकर बदमाश उसके घर पहुंचे।

विज्ञापन

farmer who was sleeping in the field was brutally murdered by tying him to a tree
कौशांबी : इसी मचान से खेत की रखवाली करता था शिव कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

यहां पर बदमाशों ने घर में रखा 60 हजार रुपया नकद और जेवरात लूट लिया। परिवार की एक किशोरी के साथ छेड़खानी की गई। जाते वक्त बदमाशों ने बताया कि शिव कुमार की हत्या करने के बाद वह लोग यहां आए हैं। बदहवाश हालत में परिजन फौरन खेत पहुंचे तो वहां शिव कुमार को पेड़ में बंधा देख उनकी चीखें निकल गईं। सिर में गहरा जख्म होने के कारण वह खून से लथपथ थे। परिजनों ने 108 एंबुलेंस व पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से शिव कुमार को सीएचसी कनैली पहुंचाया।

farmer who was sleeping in the field was brutally murdered by tying him to a tree
कौशाम्बी : हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घरवाले शिव कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले में शिव कुमार की पत्नी सुंदर कली की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही संपत सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से शिव कुमार की पुरानी रंजिश चल रही थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।

एक व्यक्ति खेत की रखवाली के लिए गया था। वापस नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। इस दौरान वह खेत में जख्मी हालत में पड़ा मिला। इलाज के लिए ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - समर बहादुर, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed