फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer son became a millionaire in sports, Neeraj was associated with Dream Elaine app for six years

Kaushambi : खेल-खेल में किसान का बेटा बना करोड़पति, छह साल से ड्रीम इलेन एप से जुड़े थे नीरज

Mon, 16 Jan 2023 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 01:14 AM IST
सार

कहते हैं कि जब कोई इंसान लक्ष्य का पीछा करता है तो उसे एक न एक दिन सफलता जरूर हाथ लगती है। मोहनापुर के रहने वाले किसान के बेटे नीरज सिंह इसके नजीर बने। छह साल तक वह मोबाइल एप ड्रीम इलेवन एप पर मैच खेलते रहे।

विज्ञापन
Farmer son became a millionaire in sports, Neeraj was associated with Dream Elaine app for six years
ड्रीम इलेवन एप से एक करोड़ रुपया जीतने वाले नीरज सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कहते हैं कि जब कोई इंसान लक्ष्य का पीछा करता है तो उसे एक न एक दिन सफलता जरूर हाथ लगती है। मोहनापुर के रहने वाले किसान के बेटे नीरज सिंह इसके नजीर बने। छह साल तक वह मोबाइल एप ड्रीम इलेवन एप पर मैच खेलते रहे। आखिर उनकी लगन रंग लाई और एक करोड़ रुपये जीत गए। रुपये खाते में पहुंचे तो खुशी का ठिकाना न रहा। करोड़पति बनने के बाद अब वह अपने परिवार को वह सारी खुशियां देना चाहते हैं जो उन्हें नहीं मिलीं। 

विज्ञापन


गंगा की कछार में स्थित मोहनापुर गांव निवासी नंदलाल चौहान किसान हैं। उनके तीन बेटे मंसाराम सिंह, संग्राम सिंह और नीरज सिंह हैं। सभी पास के ही निजी विद्यालय में अध्यापन करते हैं। छोटा बेटा नीरज सिंह वर्ष 2016 से अपने मोबाइल में ड्रीम इलेवन एप डाउनलोड कर मैच खेलते थे। करीब छह साल से वह बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ बचने वाले कुछ समय में ड्रीम इलेवन एप में क्रिकेट टीम तैयार कर गेम खेलते रहे।

विज्ञापन

बुधवार के दिन भी उन्होंने पांच अलग-अलग टीमें बनाई। शाम करीब पांच बजे उसकी बनाई हुई टीम ने एक करोड़ रुपये जीत लिए। इस बात की जानकारी हुई तो फौरन नीरज सिंह ने ड्रीम इलेवन एप के वायलेट से जीते हुए एक करोड़ की राशि को अपने खाते में विड्रा कर लिया। एक करोड़ रुपए जीतने वाले नीरज सिंह और उसके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्षेत्र के लोग, दोस्त यार और नातेदार नीरज सिंह की इस सफलता पर घर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं।

काफी रुपया हुआ बर्बाद
नीरज सिंह ने बताया कि पिछले छह साल में उन्होंने टीम बनाने में काफी रुपया खराब किया था। काफी लंबे और पुराने प्रयास के बाद उन्होंने यह रकम जीती है। उन्होंने बताया कि उनका मूल काम अध्यापन है, लेकिन अब वह अध्यापन के साथ-साथ ड्रीम इलेवन एप पर भी समय निकाल कर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed