{"_id":"5da4c9f88ebc3e014a68a438","slug":"farmer-killed-in-road-accidents-one-injured-kaushambi-news-ald25753206","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किसान की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किसान की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सड़क हादसों में किसान की मौत, एक घायल
मूरतगंज पुलिस चौकी के समीप पलटा अप्पे
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मूरतगंज पुलिस चौकी के समीप सोमवार सुबह एक बेकाबू अप्पे पलट गया। हादसे में चालक के साथ उस पर सवार किसान भी घायल हो गया। जिला अस्पताल में किसान की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं इमामगंज में मैजिक की टक्कर से एक बाइक सवार का पैर टूट गया।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मलाक रेजमा गांव का मोहनलाल (50) पुत्र श्यामलाल खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार सुबह वह प्रयागराज की मुंडेरा मंडी से अप्पे में सब्जी लेकर घर जा रहा था। मूरतगंज पुलिस चौकी के समीप अचानक अप्पे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मोहन के साथ अप्पे चालक राजेंद्र निवासी निधियावां भी घायल हो गया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मोहन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसे ही गगोही पंसौर गांव का विनोद कुमार पुत्र सुखलाल सुबह किसी काम से इमामगंज गया था। इमामगंज चौराहे के समीप ही पीछे से आई मैजिक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनोद का पैर टूट गया। उसे मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है।