फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer injured by beating in Saraikil dies

सरायअकिल में पिटाई से घायल किसान ने दम तोड़ा

Thu, 09 Jul 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured by beating in Saraikil dies
Farmer injured by beating in Saraikil dies - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल में पिटाई से घायल किसान ने दम तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। स्थानीय कोतवाली के तरना गांव में मंगलवार सुबह मारपीट में जख्मी किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घरवाले उसका इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में करा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तरना गांव में मंगलवार सुबह धान के खेत में पानी उतारने को लेकर दशरथ सिंह व जगत सिंह के परिवार के बीच मारपीट हुई थी। दोनों तरफ से लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से वार किया गया था। दोनों पक्ष से नौ लोग जख्मी हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी सरायअकिल भेजा। यहां चिकित्सकों ने जगत सिंह की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। जगत सिंह को प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह का कहना है मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में दोनों पक्ष से क्रास केस दर्ज किया गया है। जगत सिंह की मौत के बाद मुकदमे में धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed