{"_id":"617eed7661c67248c678d61a","slug":"farmer-dies-due-to-drowning-in-ganga-kaushambi-news-ald319513123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से किसान की मौत
विज्ञापन
Farmer dies due to drowning in Ganga
- फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज के शहजादपुर गांव स्थित गंगा नदी में डूबने से किसान मोहनलाल (41) की मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहजादपुर गांव निवासी मोहनलाल (41) किसानी-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। उसकी पत्नी गुलाब कली ने बताया कि उसके खेत की तरफ गंगा नदी की छोटी धारा व नाला पड़ता है।
रोजाना की तरह रविवार की दोपहर 12 बजे मोहनलाल कृषि कार्य के लिए खेत की तरफ जा रहा था। इस दौरान नदी की छोटी धारा में पैर फिसलने से मोहन गहरे पानी में डूब गया। कुछ ही देर में मोहनलाल की मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मोहन का शव नदी से बाहर निकाला। मौत की मनहूस खबर मिलते ही बदहवाश पत्नी-बच्चे रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।