फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   farmer died in road accident

सड़क हादसे में किसान की मौत, युवक घायल

Sat, 29 Feb 2020 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
farmer died in road accident
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नांदेमई मोड़ के समीप गुरुवार शाम एक साइकिल व बाइक सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल साइकिल सवार किसान ने इस्माइलपुर सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नांदेमई गांव का छेद्दू सिंह (68) पुत्र रामनाथ किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार शाम वह साइकिल लेकर किसी काम से अजुहा गया था। लौटते वक्त नांदेमई मोड़ के समीप ही सामने से आए बाइक सवार जितेंद्र निवासी एकौरा थाना सुल्तानपुर घोष, जिला फतेहपुर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक तथा साइकिल सवार घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इस्माइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने छेद्दू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां लाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गईं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार को इलाज के बाद वाहन समेत हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed