फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Faridganj beat Daulatpur by nine wickets

Kaushambi News: फरीदगंज ने दौलतपुर को नौ विकेट से हराया

Fri, 09 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Faridganj beat Daulatpur by nine wickets
टॉस के बाद दोनों क्रिकेट टीम के कप्तानों को हाथ मिलवाते आयोजक। स्रोत : आयोजक
सौरई बुजुर्ग में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के दूसरे दिन फरीदगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दौलतपुर को 9 विकेट से पराजित कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन

फरीदगंज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दौलतपुर की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीदगंज की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की और मात्र 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर 110 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फरीदगंज की ओर से साहिल ने शानदार 74 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी पंकज और सरोज ने निभाई, जबकि स्कोरिंग रिंकू ने की। कमेंट्री रितेश गौतम ने की। इस दौरान श्रवण आर्या, धनराज यादव, जितेंद्र गौतम, भानु सरोज, रामबाबू गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed