Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Family thought it was a tumor, teenager gave birth to a daughter

Kaushambi News: घर वाले समझ रहे थे ट्यूमर, किशोरी ने दिया बेटी को जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Family thought it was a tumor, teenager gave birth to a daughter
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने मंगलवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। परिजन किशोरी के पेट में ट्यूमर होने का अंदेशा जता रहे थे पर बच्चे के जन्म देने पर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि चचेरे भाई ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद किशोरी के परिजन पुलिस चौकी पहुंचे तो उनपर समझौते का दबाव बनाया जाने लगा। इसके बाद वह सरायअकिल कोतवाली पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ित पिता की शिकायत सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ उसके चचेरे भाई के बेटे ने दुष्कर्म किया था। मामला संज्ञान में तब आया जब मंगलवार की रात दर्द से चीख-पुकार कर रही बेटी ने घर में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। घरवाले उसे ट्यूमर समझ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में जब बात पता चली कि चचेरे भाई ने किशोरी से दुष्कर्म किया है तो परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे। वहां उन्हें मारापीटा गया। घटना की शिकायत जब कनैली चौकी पुलिस से की गई तो वहां समझौते का दबाव बनाया गया। जिसपर नाराज पिता ने कोतवाली पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, सीओ अभिषेक सिंह ने इस प्रकार की घटना से जुड़ी कोई तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed