फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Family members of accused jailed in suicide case allege FIR is false

Kaushambi News: आत्महत्या मामले में जेल भेजे गए आरोपियों के परिजनों का आरोप, झूठा है एफआईआर

Sat, 11 Apr 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 11 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Family members of accused jailed in suicide case allege FIR is false
एसपी कार्यालय के बाहर वकीलों के साथ खड़े आरोपियों के परिवार के लोग। स्रोत- वकील
चरवा क्षेत्र के चक शहाबुद्दीनपुर गांव के बाहर छह अप्रैल को पेड़ से युवती का शव फंदे से लटका मिला था। मामले में पुलिस ने गांव के एक परिवार के तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। मामले में शुक्रवार को वकीलों के साथ आरोपियों के परिवार के लोगों ने मिलकर मामले में गलत फंसाने का आरोप लगाया है। साथ ही पूरे प्रकरण की सीडीआर निकालते हुए तकनीकी रूप से जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरोपी राजेंद्र प्रसाद की पत्नी मालती ने वकीलों के साथ एसपी कार्यालय में पत्र सौंपा है। मालती देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति, पुत्र व देवर को प्रकरण में झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन

मृतक किरन की मां ने मामले को दूसरी ओर मोड़ने के लिए फर्जी तरीके से प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि किरन देवी का गांव के एक युवक से संपर्क था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीणों को है। घटना के बाद पुलिस को मृतका का मोबाइल फोन भी मिला है। उन्होंने मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed