{"_id":"687e9599450ff2cbcd0a0789","slug":"family-members-beat-up-a-young-man-who-went-to-meet-his-girlfriend-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-674826-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों ने पीटा
Tue, 22 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। कस्बा स्थित एक मोहल्ले में प्रेमिका से मिलने गए युवक को युवती के परिजनों ने जमकर पीटा। आरोप है कि मुंह में पेशाब भी की गई। युवक ने सैनी कोतवाली में युवती के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। विहिप कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे और तत्काल कार्रवाई को लेकर हंगामा किया।
फतेहपुर जनपद के धाता अंतर्गत कॉरीकान निवासी गरुण कुमार ने बताया कि सिराथू कस्बे के दूसरे समुदाय की युवती से वह प्रेम करता है। तीन साल पहले उसका युवती से संपर्क हुआ था। दोनों काफी दिनों तक लिव इन रिलेशन में रहे। बीते दिनों उन्होंने शादी का फैसला किया। इस पर गरुण ने 12 जून को न्यायालय में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।
इसकी जानकारी अपने परिवारवालों को देते हुए युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। गरुण का आरोप है कि युवती को उसके परिवार वालों ने बंधक बना लिया और मोबाइल छीन लिया। वह प्रेमिका से मिलने के लिए सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसके यहां जा रहा था। घर से थोड़ी दूर गांव के 12 लोगों ने उसे रोक लिया और पिटाई की।
विज्ञापन
आरोप है कि एक युवक ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके मुंह में पेशाब की। किसी तरह वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर। जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वेद प्रकाश पांडेय कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामला संज्ञान में आया है। लड़की पक्ष को भी बुलवाया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि पेशाब करने जैसी घटना नहीं हुई है। पूछताछ में लड़की ने युवक को अपना प्रेमी नहीं बताया है। वह युवक पर परेशान करने का आरोप लगा रही है। तीन-चार दिन पहले युवती ने धाता थाना में युवक के खिलाफ शिकायत भी की थी। जांच जारी है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
- धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सैनी।