फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Family members allege the student consumed a poisonous substance, distressed by molestation and threats.

Kaushambi News: परिजनों का आरोप, छेड़छाड़ और धमकी से आहत होकर छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Family members allege the student consumed a poisonous substance, distressed by molestation and threats.
घटना के दूसरे दिन घर पर मौजूद पीड़ित परिजन। संवाद
गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा की सल्फास खाने के बाद मंगलवार सुबह मंझनपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक युवक लगातार उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था और धमकी से आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


मृतका की बहन ने बताया कि स्कूल आते-जाते समय गांव निवासी युवक (19) उसकी बहन से अक्सर छेड़खानी करता था। इसक बात की शिकायत मां ने युवक के घर जाकर भी की थी, लेकिन उसकी हरकतें नहीं रुकीं।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आरोपी युवक उनके घर पहुंचा और उसकी मां को धमकाने लगा। घटना से आहत होकर किशोरी ने घर में रखी खेत में इस्तेमाल होने वाला जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर बैकुंठ नाथ पांडेय का कहना है कि पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed