फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Family ID was created by organizing a camp in Chail

Kaushambi News: चायल में कैंप लगाकर बनाई गई फैमिली आईडी

Sun, 25 May 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 25 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Family ID was created by organizing a camp in Chail
चायल/सिराथू/नेवादा/पश्चिमशरीरा। ब्लाॅक परिसर में शनिवार को फैमिली आई कार्ड (एक परिवार एक पहचान) बनाए जाने के लिए कैंप का अयोजन हुआ। इसमें ब्लाॅक क्षेत्र के सिंहपुर, गिरिया खालसा, चौराडीह, फतेहपुर सहावपुर, कसेंदा, निजामपुर पुरैनी, चिल्ला शहबाजी आदि गांव से आए 92 परिवारों के अभिलेखों की जांच कर फैमिली आई कार्ड बनाया गया। बीडीओ दिनेश सरोज ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों अधिक से अधिक संख्या में लोगों की फैमिली आई कार्ड बनाए जाने के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कंप्यूटर आपरेटर समेत ग्राम पंचायत सचिव अखिलेश सिंह, कुलदीप मिश्रा, धमेंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। सिराथू ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को फैमिली आईडी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 140 लोगों की आईडी बनाई गई। नेवादा ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में शनिवार को फैमिली आईडी बनाने के लिए शिविर का अयोजन हुआ। इस शिविर में ब्लॉक क्षेत्र के गांवों से आए 27 परिवारों के अभिलेखों की जांच कर फैमिली आईडी बनाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर एपीओ पंकज सोनकर, लेखाकार सुनील कुमार सिंह समेत ग्राम पंचायत सचिव अजय सिंह, जितेंद्र सिंह,अनुराग सिंह,जय सिंह, अंशुमान सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं पश्चिमशरीरा के सरसवां ब्लाक के रत्नावली सभागार में शनिवार को फैमिली आई कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया। बीडीओ राकेश सिंह ने इसका शुभारंभ किया। कैंप में सरसवां, डहरई, गोराजू आदि गांव से आए 52 परिवारों को फैमिली आईडी कार्ड का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed