{"_id":"6872b1811eaf5587cb06f5e9","slug":"family-beaten-up-for-opposing-molestation-case-filed-against-village-heads-brother-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127894-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छेड़खानी का विरोध करने पर कुनबे को पीटा, ग्राम प्रधान के भाई पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छेड़खानी का विरोध करने पर कुनबे को पीटा, ग्राम प्रधान के भाई पर केस
Sun, 13 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने ग्राम प्रधान के भाई पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पीड़ित परिवार की पिटाई की गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी शुक्रवार की रात आठ बजे गोशाला में गाय बांधने गई थी। इसी दौरान ग्राम प्रधान के भाई गुड्डू बेटी के साथ छेड़खनी कर दी। विरोध करते हुए शोर मचाने पर परिजनों को आता देख आरोपी भाग निकला। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी और चार-पांच अन्य लोगों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। आरोप है कि पीड़ित परिवार की पिटाई करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कराई जा रही है।