फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fake fertilizer factory caught in Bharwari, hundreds of sacks of fertilizer and packing machine recovered

Kaushambi News: भरवारी में पकड़ी नकली खाद फैक्टरी, सैकड़ों बोरी उर्वरक व पैकिंग मशीन बरामद

Fri, 09 Aug 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Fake fertilizer factory caught in Bharwari, hundreds of sacks of fertilizer and packing machine recovered
कस्बे में बृहस्पतिवार को नकली खाद फैक्टरी पकड़ी गई। जिला कृषि अधिकारी ने छापा मारकर सैकड़ों बोरी नकली खाद, पैकिंग मशीन के साथ ही खाद बनाने के पाउडर व खाली बोरियां बरामद की। कृषि विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

भरवारी कस्बे के मेहता रोड स्थित सीमेंट-सरिया के व्यापारी भगवान दास केसरवानी का तीन मंजिला घर है। घर की पहली मंजिल में काफी दिनों से नकली खाद बनाकर बेचने का काम किया जा रहा था। किसी ने इसकी शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार शाम जिला कृषि अधिकारी डॉ. संतराम ने राजस्व निरीक्षक चायल सुरेंद्र सिंह व भरवारी चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता के साथ भगवानदास के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही घर के सभी पुरुष भाग निकले। मौके पर महिलाएं और बच्चे ही मिले। डीओ ने फोर्स के साथ घर की तलाशी ली तो पहली मंजिल पर इफको की डीएपी और दयाल जिंक के पैकिंग करने की मशीन व भारी मात्रा में खाली बोरियां बरामद हुईं।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कमरे के अंदर 400 बैग एमओपी पोटाश, 50 बोरी डीएपी का कच्चा माल, 200 पैकेट दयाल जिंक, 50 किलो जिंक पाउडर भी बरामद हुआ।
बरामद सामग्री को एक स्थान पर एकत्र कराकर आरोपी की पहली मंजिल सील कर दी गई है। अब शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed