फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fake admit card

फर्जी प्रवेश पत्र पर दी परीक्षा, अंकपत्र न देने पर शिक्षक को पीटा

Fri, 09 Aug 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
fake  admit card
मंझनपुर। चरवा कोतवाली के रामदयाल का पुरवा स्थित एक स्कूल में दूसरे के प्रवेश पत्र पर परीक्षा देकर एक जालसाज पास होने में कामयाब हो गया। अंकपत्र लेने पहुंचे युवक का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया तो उसने शिक्षक से मारपीट की। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज रामदयाल का पुरवा काजू के शिक्षक नरेंद्र ने बताया कि सरायअकिल के खोपा गांव के दीपक ने हिमांशु नाम के छात्र के प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो लगाकर बोर्ड परीक्षा पार कर ली। इसके बाद वह 20 जुलाई को अंक पत्र लेने पहुंचा। अंकपत्र में दीपक की फोटो नहीं होने पर शिक्षक को शक हुआ। उसने प्रवेश पत्र हिमांशु को देने की बात कही तो आपा खोए दीपक ने शिक्षक को पीट दिया। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मारपीट व धोखाड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिक्षक नरेंद्र ने अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed