{"_id":"5d1510da8ebc3e3cf86002c7","slug":"failure-in-rape-and-attempt-of-murder-kaushambi-news-ald2479581162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने किया महिला की हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने किया महिला की हत्या का प्रयास
विज्ञापन
rape and attempt of murder
- फोटो : logo
दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने किया महिला की हत्या का प्रयास
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ बुधवार दोपहर पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दरिंदगी का प्रयास किया। नाकाम होने पर गला घोटकर उसकी हत्या की कोशिश की। पीड़िता की सास ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
सरायअकिल इलाके की एक महिला ने बताया कि बुधवार को उसके जेठ के यहां वैवाहिक समारोह था। परिवार के साथ वह वहीं गई थी। घर पर बहू अकेली थी। पीड़ित महिला का कहना है कि इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस गया। उसने बहू के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। साथ ही गला घोटकर हत्या का भी प्रयास किया। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख दरिंदा कहीं भी शिकायत करने पर धमकियां देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की सास की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।