फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Extortion demanded from sand lease holder, case registered

Kaushambi News: बालू पट्टाधारक से मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Sun, 14 Apr 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from sand lease holder, case registered
सरायअकिल कोतवाली के कटैया बालू घाट पर शुक्रवार रात दबंगों ने तमंचा सटाकर रंगदारी मांगी। विरोध करने पर पट्टाधारक को गाली गलौज कर घाट बंद करने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंचने से पहले ही दबंग भाग निकले। पट्टाधारक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा निवासी मो.अरशद सिद्दीकी ने सरायअकिल के कटैया में बालू खनन का पट्टा ले रखा है। आरोप है कि घाट का संचालन होने के बाद से ही चकपिन्हा निवासी मो.सैफ जबरन वसूली, रंगदारी, गुंडा टैक्स और बिना रायल्टी दिए अवैध परिवहन करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि 29 मार्च की रात भी घाट पर जाकर बालू लदी गाड़ियों के चालकों व घाट के कर्मचारियों को गाली गलौज के साथ दोबारा खंड पर नहीं आने की धमकी दी। शुक्रवार रात वह अपने साथी के साथ घाट पर पहुंचा और जबरन रंगदारी वसूलने की कोशिश करने लगा। कर्मचारियों के विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों के इकट्ठा होने के बाद दबंग मौके से फरार हो गया। पीड़ित पट्टाधारक ने थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मो.सैफ समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed