फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Explosion in flour mill, six injured including woman

Kaushambi News: आटा चक्की में धमाका, महिला समेत छह जख्मी

Fri, 09 Aug 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Explosion in flour mill, six injured including woman
सरायअकिल के बरई गांव में घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। संवाद
क्षेत्र के बरई गांव में बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर से आटा चक्की चलाते समय धमाका हो गया। आपस में रगड़ने से चक्की के पत्थर टूटकर बिखर गए। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरई गांव निवासी रंजीत ट्रैक्टर से जोताई का काम करता है। अतिरिक्त आमदनी के लिए बुधवार शाम वह ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की खरीदकर लाया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने मवेशियों के लिए ट्रैक्टर चालू कर अनाज पीसने लगा। इस दौरान नई चक्की देखने के लिए मौके पर मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष और बच्चे इकट्ठा थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब पांच मिनट बाद ही चक्की में अनाज पीसने के लिए लगे पत्थर धमाके साथ टूट गए। चक्की के टूटे पत्थर छिटक कर मौके पर मौजूद गुलाब (45), धूरपती (40), सत्यम (14), सोनू (14) ,मोनू(10), डबलू (4) को लगा। सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जख्मी गुलाब ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक रंजीत को आटा चक्की चलाने की जानकारी नहीं थी। इस वजह से उसने चक्की में अनाज ज्यादा डाला ही पिसाई के लीवर को भी ज्यादा कस दिया था।

लोड अधिक होने के कारण चक्की में लगे पत्थर धमाके के साथ टूटकर बिखर गए और हादसा हो गया। एसओ के मुताबिक किसी ने तहरीर नहीं दी है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

सरायअकिल के बरई गांव में घटना के बाद छानबीन करती पुलिस।      संवाद

सरायअकिल के बरई गांव में घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। संवाद

सरायअकिल के बरई गांव में घटना के बाद छानबीन करती पुलिस।      संवाद

सरायअकिल के बरई गांव में घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। संवाद

सरायअकिल के बरई गांव में घटना के बाद छानबीन करती पुलिस।      संवाद

सरायअकिल के बरई गांव में घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed