फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ex students met in school

गुरुओं की शिक्षा से मिले संस्कार जिंदगी भार आती है काम: प्राचार्य

Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ex students met in school
ex students met in school - फोटो : KAUSHAMBI
गुरुओं की शिक्षा से मिले संस्कार जिंदगी भर आते हैं काम: प्राचार्य
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में यादें हुईं ताजा
मंझनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य विमल कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि गुरुओं की शिक्षा से मिले संस्कार व्यक्ति के जिंदगी भर काम आते हैं। उन्हीं संस्कारों की बदौलत समाज में प्रतिष्ठा मिलती है।

विद्यालय के उप प्राचार्य विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के निर्माण के लिए ऐसे शिक्षकों का निर्माण होना आवश्यक है जो सच्चे देशभक्त नागरिकों को अपनी कक्षाओं में निर्मित कर सकें। भूतपूर्व छात्र आलोक कुमार (मर्चेंट नेवी इंजीनियर ) ने अपनी स्मृतियों को ताजा करते हुए कहा कि पुरातन छात्र परिषद का मंच अपने अनुभवों को साझा करने का मंच है। यहां से परस्पर विचारोपरांत उस नींव का निर्माण किया जा सकता है, जो विद्यालय के शिक्षा विभाग को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएगा। छात्र चेतन पांडेय (सिविल इंजीनियर ) ने कहा कि अनुशासन का जो गुण अपने शिक्षकों से सीखा आज वह मेरे जीवन का स्थायी हिस्सा है। व्यक्ति केवल पुस्तकों से नहीं बल्कि, आसपास के वातावरण से भी सीखता है। वरिष्ठ शिक्षिका कनक पांडेय ने कहा की शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह समाज के पतन की गति को रोकें। एक अध्यापक की गलती समाज और राष्ट्र को हमेशा खोखला बनाती रहती है। वरिष्ठ शिक्षक शिवजी त्रिपाठी ने कहा कि पुरातन छात्र और शिक्षक मिलकर अपने अनुभवों और गतिविधियों के समन्वय से शिक्षा और विद्यार्थियों के विकास के नए मानक स्थापित कर सकते हैं। इस अवसर पर भूतपूर्व छात्र मुकेश कुमार, प्रांजल यादव, रिजवान अहमद एवं कामता केसरवानी तथा शिक्षक एके त्रिपाठी, एके सिंह, हेमंत सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ex students met in school

ex students met in school- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed