फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Every street, locality and house in the district is decorated with the tricolour

Kaushambi News: जिले में हर गली, मोहल्ला और घर तिरंगे से सजा

Fri, 15 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Every street, locality and house in the district is decorated with the tricolour
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिले का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत न केवल प्रशासन, बल्कि विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। जिले के हर गली, मोहल्ले और घर पर तिरंगा फहराने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित मंझनपुर चौराहे को तिरंगे की पट्टियों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। नगर पालिका परिषद ने अभियान के अंतर्गत घर-घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य शुरू किया है जिससे लोगों में उत्साह और गर्व की भावना प्रबल हो रही है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी आवास को भी तिरंगे से सजाया गया है, जो देशभक्ति का विशेष संदेश दे रहा है। लोग अपने घरों पर लहराते तिरंगे को देखकर गर्व और सम्मान का अनुभव कर रहे हैं। यह नजारा केवल मंझनपुर ही नहीं, बल्कि सिराथू और चायल तहसीलों में भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आठ नगर पंचायतों और दो नगर पालिका परिषदों को तिरंगे से सजाया गया है। मुख्य चौराहों, सरकारी भवनों और बाजारों को भी तिरंगे के रंगों से सजाकर स्वतंत्रता दिवस का स्वागत किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को और व्यापक स्तर पर मनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक तिरंगे का सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम, एकता और जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना है। जिले में तिरंगे के रंगों में रंगा यह दृश्य स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्सव, गर्व और एकजुटता का प्रतीक बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed