{"_id":"59385b074f1c1b801c9c9870","slug":"enviroment-noc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध ईंट-भट्ठे को एसडीएम ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध ईंट-भट्ठे को एसडीएम ने किया सीज
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे एक ईंट-भट्ठे को एसडीएम चायल ने सीज कर दिया। कार्रवाई से पहले भट्ठा मालिक से एसडीएम ने संचालन के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। एसडीएम की कार्रवाई से इलाके में अवैध रूप से भट्ठा संचालन करने वालों में हड़कंप है।
चायल तहसील के सैय्यद सरांवा गांव के बाहर सुखदेव पुत्र गंगादीन द्वारा ईंट-भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। आरोप था कि भट्ठा संचालक ने न तो पर्यावरण एनओसी ली है और न ही जिला पंचायत से संचालन का लाइसेंस लिया। शिकायत पर बुधवार को एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सीओ महेंद्र सिंह देव व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एलएन खरे ईंट-भट्ठा पर पहुंचे।
एसडीएम ने भट्ठा संचालक से पर्यावरण एनओसी व जिला पंचायत द्वारा जारी लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। इतना ही नहीं ईंट निर्माण के लिए कराए गए मिट्टी खनन की रॉयल्टी भी नहीं जमा की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने भट्ठे को सीज कर दिया। कार्रवाई से इलाके में अवैध तरीके से भट्ठा संचालित कर रहे ईंट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।