फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Entering the house of the woman head, molesting her sister-in-law and threatening to kill her

Kaushambi News: महिला प्रधान की देवरानी से घर में घुसकर छेड़खानी, जान से मारने की दी धमकी

Sat, 18 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Entering the house of the woman head, molesting her sister-in-law and threatening to kill her
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ग्राम प्रधान की देवरानी से घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी ने तमंचे के दम पर महिला से अभद्रता की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आठ अक्तूबर की शाम वह मवेशियों को चारा दे रही थी। पति खेत गया था। उसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया। पहले उसने पति के बारे में पूछा फिर तमंचा दिखाकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद जेठ के समझाने पर मामला दबा दिया गया। 13 अक्तूबर को आरोपी अपने भाई, भतीजे और पांच अन्य साथियों के साथ फिर घर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। इसपर पीड़िता ने शुक्रवार को मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दी। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed