{"_id":"61f5545cd55d1b282435edff","slug":"enrollment-will-be-done-under-cctv-surveillance-in-collectorate-barricading-will-start-kaushambi-news-ald32593653","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में सीसीटीवी की निगरानी में होगा नामांकन, बैरीकेडिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में सीसीटीवी की निगरानी में होगा नामांकन, बैरीकेडिंग शुरू
विज्ञापन
Enrollment will be done under CCTV surveillance in Collectorate, barricading will start
- फोटो : KAUSHAMBI
विधानसभा चुनाव को लेकर एक फरवरी से नामांकन शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नामांकन स्थल पर बैरिकेडिंग के साथ न्यायालय कक्षों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ड्यूटी में तैनात किए गए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी अपने-अपने आवंटित विधानसभा कक्षों में पहुंचकर तैयारियों की स्थिति देख रहे हैं।
पांचवें चरण में 27 फरवरी को जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इससे पहले एक से आठ फरवरी के बीच होने वाले नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर को नामांकन स्थल बनाया गया है। विधानसभा वार नामांकन कक्षों का निर्धारण किया गया है।
इसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष संख्या 25 में सिराथू विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। वहीं न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम के कक्ष संख्या 30 में मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार और न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक के कक्ष संख्या 31 में चायल विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इन सभी कक्षों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। वहीं नामांकन स्थल के मुख्य गेट से लेकर कलक्ट्रेट के चारों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है। बैरिकेडिंग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। वहीं नामांकन को लेकर विधानसभा वार नियुक्त किए गए अधिकारी व कर्मचारी अपने कक्षों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
एक को जारी होगी अधिसूचना
जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना एक फरवरी को जारी की जाएगी। प्रत्याशियों से नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि आठ फरवरी, नाम निर्देशों की जांच के लिए नौ फरवरी, नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी होगी। इसके बाद 27 फरवरी को मतदान व 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन, नाम निर्देशन की जांच, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन के कार्य के लिए सभी विधानसभा में रिटर्निंग अफसर नामित किए गए हैं। सिराथू विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, मंझनपुर विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम और चायल विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव नामांकन कराएंगे।
बनाए गए छह सहायक मतदेय स्थल
भारत निर्वाचन आयोग ने चायल और मंझनपुर विधानसभा के लिए छह मतदेय स्थल बनाए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि मंझनपुर विधानसभा में प्राथमिक विद्यालय गुवारा तैयबपुर पश्चिमी भाग अतिरिक्त कक्ष, प्राथमिक विद्यालय तियरा जमालपुर अतिरिक्त कक्ष, प्राथमिक विद्यालय हकीमपुर अतिरिक्त कक्ष, प्राथमिक विद्यालय भटवरिया अतिरिक्त कक्ष और प्राथमिक विद्यालय गुरौली अतिरिक्त कक्ष हैं। वहीं चायल विधानसभा में बनवारी लाल गौतम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज सरायअकिल में चतुर्थ अतिरिक्त कक्ष को बनाया गया है।