{"_id":"63110460327cf51da81635bc","slug":"enemy-property-file-missing-from-collectorate-archives-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"kaushambi : कलक्ट्रेट के अभिलेखागार से शत्रु संपत्ति की फाइल गायब, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kaushambi : कलक्ट्रेट के अभिलेखागार से शत्रु संपत्ति की फाइल गायब, मुकदमा दर्ज
Fri, 02 Sep 2022 12:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:43 AM IST
सार
रिकार्ड रूम में वर्ष 1993 में दाखिल वाद सैयद मुर्तजा बनाम रजा हैदर व वर्ष 1995 में दाखिल वाद रजा हैदर बनाम सरकार की पत्रावली पिछले दिनों गायब हो गई। यह दोनों पत्रावली शत्रु संपत्ति की थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : शत्रु संपत्ति।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कलक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार (रिकार्ड रूम) से शत्रु संपत्ति वाद की दो पत्रावलियां गायब हो गई। जानकारी के बाद महकमे हड़कंप मच गया। 23 दिन तक चली मैराथन जांच के बाद बृहस्पतिवार को रिकार्ड रूम के राजस्व अभिलेख पाल ने एआरआरके के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रिकार्ड रूम में वर्ष 1993 में दाखिल वाद सैयद मुर्तजा बनाम रजा हैदर व वर्ष 1995 में दाखिल वाद रजा हैदर बनाम सरकार की पत्रावली पिछले दिनों गायब हो गई। यह दोनों पत्रावली शत्रु संपत्ति की थी। आठ अगस्त को पत्रावली गायब होने की जानकारी अफसरों को हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मामले में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने ओथ कमिश्नर राजेश श्रीवास्तव को जांच सौंपी। 23 दिन तक चली जांच में प्रथम दृष्टया अभिलेखागार के एआरआरके नीलकंठ को दोषी पाया गया है। इसे लेकर राजस्व अभिलेख पाल रमाकांत पटेल ने नीलकंठ के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एआरआरके के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन