फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Encroachment from Bhola Square to Old Mandi, traffic jam occurs throughout the day

Kaushambi News: भोला चौराहे से पुरानी मंडी तक अतिक्रमण, दिनभर लगता है जाम

Tue, 17 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 17 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Encroachment from Bhola Square to Old Mandi, traffic jam occurs throughout the day
गोलू अग्रहरि - फोटो : संवाद
नगर पंचायत के भोला चौराहे से शाखा जाने वाले मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और बेपटरी यातायात के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार दोपहर लगे जाम में राहगीरों और स्कूली बच्चों को तेज धूप में बसों के अंदर पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

अजुहा के भोला चौराहे के आसपास सड़क किनारे खड़े वाहनों और ठेला दुकानदारों के कारण सड़क संकरी हो गई है। सोमवार दोपहर पुरानी गल्ला मंडी तक लंबा जाम लगा रहा, वहीं प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर भी वाहनों की कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम खुलवाने के लिए कई वाहन सवार खुद सड़क पर उतर आए और आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस लेन पर लगी दुकानों और अवैध पार्किंग के कारण आए दिन यही स्थिति बनती है। जाम के चलते विवाद और झगड़े भी होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

: सोसाइटी के सामने हाईवे पर अजुहा से खागा जाने वाले ई-रिक्शा चालक लाइन से वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है। यदि इन्हें हाइवे से नहीं हटाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। - गोलू अग्रहरि।
:: भोला चौराहे से शाखा जाने वाले मुख्य मार्ग पर फल का ठेला और सर्विस रोड पर लगी दुकानों के कारण रोजाना जाम लगता है। रविवार और बुधवार को टेंडरी के पास दोनों पटरियों पर सब्जी की दुकानें लगने से दोपहर से शाम तक राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। -- संजय केसरवानी।

भोला चौराहे व सर्विस लाइन पर अतिक्रमण की शिकायतें मिली हैं। नगर पंचायत की टीम जल्द ही अभियान चलाकर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाएगी। ई-रिक्शा चालकों को हाईवे पर वाहन खड़ा कर सवारी न भरने की सख्त हिदायत दी गई है। -- रश्मि सिंह, ईओ

गोलू अग्रहरि

गोलू अग्रहरि- फोटो : संवाद

गोलू अग्रहरि

गोलू अग्रहरि- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed